कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में मेगा रक्तदान शिविर और 501 सामूहिक विवाह का रजिस्ट्रेशन
1 min read
:समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आज आसनसोल के कल्ला इलाके में उनके आवास के पास मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां सबसे पहले धार्मिक अनुष्ठानों हवन आदि का आयोजन किया गया कृष्णा प्रसाद ने यहां पूजा अर्चना के साथ इन कार्यक्रमों की शुरुआत की इसके उपरांत एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया गया इसके साथ ही यहां कई दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर भी प्रदान किए गए इसके साथ ही आज 501 जरूरतमंद वर्ग के परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए पंजीकरण भी करवाया गया इन 501 जरूरतमंद वर्ग की लड़कियों की शादी की सारी जिम्मेदारी कृष्णा प्रसाद द्वारा ली गई है आज उसका पंजीकरण किया गया इसके साथ ही यहां 31 नंबर वार्ड बीजेपी पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन हुआ इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भाजपा की रानीगंज प्रभारी और पूर्व पार्षद आशा शर्मा सहित भाजपा के अन्य नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे यहां दीप जलाकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि समाजसेवी के तौर पर कृष्ण प्रसाद को सभी पहचानते हैं पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से वह विभिन्न सामाजिक कार्य करते रहे हैं लेकिन भाजपा में सक्रिय होने के बाद उन्होंने जिस तरह से क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को सबके सामने रखा है और न सिर्फ रखा है बल्कि अपने स्तर पर उन परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि इसी तरह के लोगों से ही समाज में परिवर्तन आता है और उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वह वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए आगे आएं भाजपा उनके साथ है। वहीं कृष्णा प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनो से वह विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं और जो अवस्था उनको दिखाई दी है वह बताने के लायक नहीं है लोग बेहद परेशान हालत में जिंदगी जीने को मजबूर हैं और यह सब कुछ हो रहा है क्योंकि टीएमसी ने भ्रष्टाचार को ही व्यवस्था बना लिया है इसी वजह से लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से अन्य राज्यों का विकास हो रहा है 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भी विकास की वही लहर देखी जाएगी












