प्रजातंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रानीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की सघन तलाशी
1 min read
:प्रजातंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रेलवे पुलिस फोर्स और जीआरपी की तरफ से विशेष तलाशी अभियान चलाया गया रेलवे पुलिस फोर्स और जीआरपी के अधिकारियों और जवानों ने रानीगंज रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों की अच्छे से जांच की और प्लेटफार्म पर भी डॉग स्क्वॉड के जरिए जो यात्री आए थे उनके सामान की तलाशी ली गई इसके अलावा पार्सल विभाग और रेलवे स्टेशन परिसर के अन्य जगहों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया और जो भी ट्रेन रानीगंज रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी ट्रेन के डब्बे और पूरी ट्रेन में भी तलाशी ली गई और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि प्रजातंत्र दिवस से पहले कहीं कोई गड़बड़ी न हो












