लिंग्विस्टिक माइनारटीज संस्था आवाज द्वारा एस आई आर के खिलाफ जनसभा
1 min read
:लिंग्विस्टिक माइनारटीज के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था आवाज की तरफ से आज जमुरिया विधानसभा अंतर्गत निघा इलाके में एस आई आर के खिलाफ एक जनसभा का आयोजन किया गया यहां पर 100 के आसपास जरूरतमंदों के बीच कंबल भी बांटा गया इस बारे में संगठन के वर्किंग प्रेसिडेंट मोहम्मद सलाउद्दीन ने कहा कि जिस तरह से एस आई आर के नाम पर पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के लोगों को परेशान किया जा रहा है उनका संगठन शुरू से ही इसके खिलाफ आवाज उठाता रहा है उन्हें कहा कि लोगों को छोटी-छोटी बातों के लिए हियरिंग पर बुलाया जा रहा है और उनको परेशान किया जा रहा है जो कि नहीं होना चाहिए उन्होंने साफ कहा कि उनका संगठन शुरू से ही इसके खिलाफ आ रहा है और आज भी यहां पर सभा के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिनके पास हियरिंग का नोटिस आ रहा है वह जरूर अपने दस्तावेज लेकर जाएं और बिना किसी और डर के हियरिंग का सामना करें लेकिन अगर किसी जायज मतदाता का नाम काटा जाता है तो उनका संगठन उनके हक में जरूर आंदोलन करेगा वहीं उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब तमिलनाडु और केरल सरकारों द्वारा अपने विधानसभाओं में इसके खिलाफ रेजोल्यूशन लाया गया है पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया वह सिर्फ बातों के जरिए विरोध कर रही है उन्होंने कहा कि एस आई आर को लेकर पश्चिम बंगाल में जो भी हिंसक वारदात हो रही है वह भाजपा और टीएमसी द्वारा आपस में मिलकर किया जा रहा है












