राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दक्षिण विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की सभा टीएमसी नेताओं कहा लोकतंत्र को है भाजपा से खतरा
1 min read
:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज दक्षिण विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। यहां टीएमसी के काउंसिलर अशोक रुद्र, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी सहित दक्षिण विधानसभा केंद्र के कई टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां अशोक रुद्र ने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे में पश्चिम बंगाल के लोगों को जिस तरह से परेशान कर रहा है, वह इतिहास में कभी नहीं देखा गया।
उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने समझ लिया है कि वे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से सफल नहीं हो सकते, तो वे राष्ट्रीय चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर यहां के लोगों को कागज़ों में फंसा कर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस मंच से बीजेपी के नेतृत्व को बता देना चाहते हैं कि इस तरह ममता बनर्जी को हराना संभव नहीं होगा। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में सही निर्णय लें और बीजेपी के षड्यंत्र को विफल करें।












