मंत्री मलय घटक ने आमार पाड़ा आमार समाधान के दो कार्यों का किया उद्घाटन
1 min readआसनसोल :
आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के अंतर्गत आज आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड के 50 नंबर बूथ में क्लब के एक शेड और एक लाइब्रेरी रूम के काम का उद्घाटन किया गया। यहां मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर एकम जे सिंह, एडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस संदर्भ में 52 नंबर वार्ड की काउंसलर मौसमी बासु ने कहा कि आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के अंतर्गत आज इस काम का उद्घाटन किया गया। क्लब के एक शेड और एक लाइब्रेरी रूम के काम का उद्घाटन मंत्री मलय घटक ने किया। उन्होंने कहा कि लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत से ये काम किए जाएंगे।












