हियरिंग में आने वाले लोगों की परेशानी में नहीं आ रही है कमी लाइनों में लगे बुजुर्ग हो रहे हैं बीमार
1 min read
:एसआईआर की हियरिंग प्रक्रिया में आज भी लोगों को लाइन में लगना पड़ा और कई बुजुर्ग तो लाइन में लगे हुए बीमार भी पड़ गए सालानपुर वीडियो कार्यालय में आज हियरिंग के लिए लोग इकट्ठा हुए थे लेकिन लाइन इतनी लंबी थी कि लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ा इस दौरान कई बुजुर्ग बीमार पड़ गए और लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा कई दिव्यांग लोगों को भी हियरिंग के लिए बुला लिया गया है इनका कहना है कि जिस तरह से चुनाव आयोग द्वारा हियरिंग की प्रक्रिया को किया जा रहा है वह कहीं से भी सही नहीं है और यह सिर्फ लोगों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है वहीं लाइन में लगे एक ला क्लार्क ने बताया कि वह 1990 से मतदान कर रहे हैं लेकिन एन्यूमरेशन फॉर्म में कोई गलती ना होने के बावजूद उन्हें आज हियरिंग के लिए बुला लिया गया है ऐसे भी कई लोग हैं जिनको दूसरी बार हियरिंग के लिए बुलाया गया है लोगों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि उनको लोगों को लाइन में लगाना अच्छा लगता है इसीलिए वह बार-बार इस तरह की हरकतें कर रहे हैं












