सापरा फाउंडेशन की तरफ से रविंद्र भवन में हुआ नृत्य सम्मेलन 2026 का आयोजन
1 min read
:आज आसनसोल के रविन्द्र भवन में साप्रा फाउंडेशन की तरफ से नृत्य सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इस बार इस नृत्य सम्मेलन का पहला सीजन था। इस कार्यक्रम में साप्रा फाउंडेशन के कर्णधार प्रमोद साप्रा द हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सापरा विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल नरेश अग्रवाल कुल्टी मदद फाउंडेशन कर्णधार रवि शंकर चौबे मधु डुमरेवाल शोभा खंडेलवाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कूल 12 अकादमियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों को उत्तरीय तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं सबसे पहले गणेश वंदना की गई इसके उपरांत विभिन्न अकादमी के डांसर्स ने मनमोहक प्रस्तुति पेश की । इस बारे में प्रमोद साप्रा ने बताया कि उनके फाउंडेशन की तरफ से हमेशा यह प्रयास रहता है कि शिक्षा के साथ-साथ वह समाज के जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के लिए कुछ कर सकें उन्होंने कहा कि हेरिटेज स्कूल के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करने का प्रयास तो लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन साप्रा फाउंडेशन की तरफ से आज इस डांस प्रतियोगिता का आयोजन इसलिए किया गया ताकि यहां जो बच्चे प्रदर्शन देंगे उनके मन में आत्मविश्वास पैदा हो उन्होंने कहा कि ऐसे कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं जिनको रविंद्र भवन जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका नहीं मिलता और आज उन्हें यह मौका दिया जा रहा है जिससे आगे चलकर वह और बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर सकेंगे उन्होंने कहा कि आज आसनसोल और आसपास के जिलों से 12 अकैडमी के बच्चे यहां पर डांस कर रहे हैं वही द हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सापरा ने कहा कि उनके स्कूल में बच्चों के शिक्षा पर काफी जोर दिया जाता है लेकिन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी बहुत जरूरी है और यही वजह है कि आज यहां पर इस डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो बस उन्हें एक मंच प्रदान करने की और उनका फाउंडेशन यही काम कर रहा है।













