बर्नपुर के करीमडांगा में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल से मिला पिस्तौल पुलिस कर रही है जांच
1 min readबर्नपुर :
आसनसोल नगर निगम अंतर्गत 80 नंबर वार्ड के बर्नपुर इलाके के करीम डांगा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत होने से इलाके में अफरा पथरी मच गई जिस व्यक्ति की मौत हुई है उनका नाम शरीफ उद्दीन बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह सुबह की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे जब यह घटना घटित हुई घटना की सूचना पाकर हीरापुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक स्टॉल भी बरामद हुई है पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है हालांकि इस घटना को लेकर इलाके में डर का माहौल व्याप्त हो गया है वहीं इलाके के निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि शरीफ उद्दीन इस इलाके के ही निवासी थे और उनका ग्रिल वेल्डिंग का कारोबार था वह इलाके में एक बेहद शरीफ इंसान के रूप में जाने जाते थे जिनका किसी से कोई विवाद नहीं था लेकिन अचानक किस तरह से यह घटना घटी या किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है इस क्षेत्र में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई












