सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती पर आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल में हुए विभिन्न कार्यक्रम
1 min read
:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर चांदा में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां स्कूल के संस्थापक सचिन राय डायरेक्टर मीता राय सहित स्कूल के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे यहां मां सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की पूजा की इसके साथ ही यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके जरिए देश प्रेम को उजागर करते हुए प्रस्तुति पेश की गई इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र दिन है आज एक तरफ मां सरस्वती की पूजा हो रही है और आज ही के दिन 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को आजादी दिलवाने में वह योगदान दिया जिसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा।

सचिन राय ने आगे कहा कि देखा जाए तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी हमेशा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया उन्होंने हमेशा नौजवानों को देश निर्माण के कार्य में आगे आने का आवाहन किया था उन्होंने ही कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इसका मतलब उन्होंने हमेशा नौजवानों से आग्रह किया था कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए बलिदान और त्याग करने के लिए प्रस्तुत रहें इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया था और आज यह एक सुखद संयोग है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर ही मां सरस्वती की भी पूजा की जा रही है उन्होंने सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और मां सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी और कहां की हो जाता है की मां सरस्वती की कृपा से और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को सामने रखकर खासकर नौजवान और खासकर बच्चे आगे बढ़े और देश और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।












