यात्री साथी ऐप के एंबुलेंस चालकों को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से किया गया सम्मानित
1 min readआसनसोल :
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कुछ समय पहले यात्री साथी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई थी आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर ट्रैफिक विभाग की तरफ से आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत एचएलजी मोड़ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर यात्री साथी एंबुलेंस के 10 चालकों को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्त आसनसोल उत्तर ट्रैफिक प्रभारी अली राजा सहित आसनसोल उत्तर ट्रैफिक विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे यहां पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए राणा अंबिका दत्त ने कहा की इन एंबुलेंस चालकों ने पिछले कुछ समय से बेहतरीन काम किया है और इसलिए आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है ताकि भविष्य में वह और अच्छा काम करें












