टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र के नेतृत्व में बर्नपुर बॉयज और गर्ल्स स्कूल के सामने हुआ प्रतीकात्मक विरोध सभा का आयोजन
1 min read
:बर्नपुर बॉयज और बर्नपुर गर्ल्स स्कूल के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर स्कूल के सामने प्रतीकात्मक रूप से विरोध किया गया आपको बता दें की सेल आईएसपी की तरफ से इन स्कूलों को बंद करने या निजी हाथों में देने की बात कही जा रही थी इसके खिलाफ आज इन दोनों स्कूलों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया इस बारे में टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि वह आज यहां पर स्कूल के पूर्व छात्र के तौर पर आए हैं और इस स्कूल को बंद करने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि स्कूल के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई है और इस स्कूल में गरीब तबके के लोग अपने बच्चों को पढ़ाते हैं ऐसे में अगर इन स्कूलों को बंद कर दिया गया या इन्हें निजी हाथों में दे दिया गया तो गरीब वर्ग के लोगों को काफी परेशानी होगी इसलिए उन्होंने साफ कहा कि अगर इन स्कूलों को निजी हाथों में दिया जाता भी है तो गरीब वर्ग के लोगों के बच्चों को पढ़ने के लिए जो फीस अभी लिया जाता है इस प्रकार से भविष्य में भी फीस लेते रहना होगा वरना यह आंदोलन और बड़े पैमाने पर किया जाएगा। वहीं इस बारे में जब हमने सेल आईएसपी के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं कहा है कि स्कूल को बंद कर दिया जाएगा और अभी भी यह स्कूल सरकारी नहीं है ऐसे में स्कूल के निजीकरण की बात ही गलत है उन्होंने साफ कहा कि यह स्कूल बंद करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है और जो भी इस तरह की बातें कर रहे हैं वह गलत जानकारी के ऊपर कर रहे हैं












