काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के 39 साल पूरे होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन नई कमेटी का गठन
1 min read
:आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर के धर्म चक्र सेवा समिति के 39 साल पूरे होने के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां पर एक का ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके साथ ही नई कमेटी का गठन भी किया गया। इस बारे में काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के अध्यक्ष रूपेश कुमार साव ने बताया कि इस संस्था का 39 साल पूरे हो चुके हैं इस अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इसके साथ यहां एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया है उन्होंने कहा कि जब इस संस्था की शुरुआत हुई थी तभी बहुत ही छोटे पैमाने पर हुई थी लेकिन धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आज एक बहुत बड़े स्तर पर पहुंच चुका है यहां पर 5 दिन लंगर लगता है और कोशिश के जा रही है कि इस सातों दिन किया जा सके इसके लिए श्रद्धालु भी तैयार हैं और उम्मीद है कि बहुत जल्द इसे सातों दिन किया जा सकेगा इसके अलावा धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से यहां पर नियमित रूप से नए-नए निर्माण कार्य भी किया जा रहे हैं जिससे इस मंदिर का कलेवर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर एक कम्युनिटी हॉल भी है जहां पर बेहद कम कीमत पर जरूरतमंद वर्ग के लोगों को अपने घर के कार्यों को संपन्न करने के लिए हाल को किराए पर दिया जाता है उन्होंने कहा कि धर्म चक्र सेवा समिति इसी तरह से सामाजिक कार्य करती रहती है जिसमें आसनसोल ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्र के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है












