डीटीपीएस में डीवीसी के नए 800 मेगावाट यूनिट को लेकर अनिश्चितता
1 min read
:डीटीपीएस में डीवीसी के प्रस्तावित नए 800 मेगावाट बिजली परियोजना के भविष्य को लेकर अंगदपुर, अर्जुनपुर, पुरसा और जितेननगर क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। डीवीसी सूत्रों ने बताया कि पिछले चार दिनों से धमकियों के कारण परियोजना के कई काम बंद हैं,
डीवीसी के सीनियर मैनेजर अमित कुमार मोदी ने दावा किया कि अशांति के माहौल के कारण काम अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। इस बीच, मंगलवार को 37 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीटीपीएस फांड़ी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बाहरी लोग अशांति फैला रहे हैं, जिससे परियोजना के दूसरे राज्य में स्थानांतरित होने की आशंका है।
प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और जल्द काम शुरू करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मुलाकात की। उन्होंने बताया पुलिस ने काम शुरू करने और गिरफ्तारी के बारे में आश्वासन दिया है।












