बहुला के प्योर जामबाद मे एक महिला ने की खुदकुशी
1 min read
:अंडाल थाना अंतर्गत बहुला इलाके के प्योर जामबाद मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन बच्चे की मां ने प्रेम में पागल हेकर गले में फंदा लगाकार अपनी जान दे दी।
घटना के बारे में जब हमने मृतक की बेटी से बात की तो उन्होंने बताया उनके पिता सुनिल बैंगलोर में काम करते हैं, वह और उनकी बहने मां के साथ रहती थी। दुर्गापुर का लालमनी नामक एक व्यक्ति उनके घर आया करता था सोमवार की दोपहर को भी उनके घर आया। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह और उनकी बहन दुसरे घर में पढाई कर रही थी। शाम को जब लालमनी घर जाने लगा तब उनकी मां ने उन्हें रोका लेकिन लालमनी ने नही सुना और जाने का जिद्द करने लगा। मृतका की बेटी ने कहा इसके बाद उनकी मां ने कहा अगर गये तो उनका मरा मुंह देखेगा फिर भी नही माना और चला गया उसके बाद उनकी मां ने दुसरे कमरे में जाकर पंखे फांसी लगा ली जब दस बजे के लगभग पढाई खत्म कर अंदर गई तो मां को सीलींग पंखे से लटकता पाया उसके बाद पडोसियों को बुलाया,फिर बनबहाल फांडी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई पुलिस ने शव को बरामद कर फांडी ले गई, घटना के बाद आस पास के लोगों मे मातम पसर गया इस संबंध में स्थानीय निवासी दिनेश पासवान ने कहा की उन्हें करीब रात 10बजे एक फोन आया और इस घटना के बारे मे पता चला,उसके बाद वह घटनास्थल पर गये और देखा की किरण पासवान फंदे से लड़की हुई थी। इसके उपरांत उन्होंने बनबाहाल फाड़ी की पुलिस को फ़ोन किया पुलिस आई और शव को अपने कब्जे मे किया और आसनसोल जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.












