फॉर्म 7 जमा करने को लेकर तनाव, दुर्गापुर में एसडीओ ऑफिस का भाजपा ने किया घेराव
1 min read
:फॉर्म 7 जमा करने को लेकर सोमवार को दिनभर दुर्गापुर के एसडीओ ऑफिस परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को फॉर्म 7 जमा करने से रोक दिया। इस घटना के विरोध में सोमवार को भाजपा ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। भाजपा ने तृणमूल पर मारपीट का आरोप भी लगाया। इसके विरोध में मंगलवार को भाजपा ने दुर्गापुर के एसडीओ ऑफिस का घेराव किया। ऑफिस के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।












