बकाया भुगतान की मांग पर कुल्टी में निगम के जलापूर्ति से जुड़े वाल्व आपरेटरों का प्रदर्शन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति से जुड़े वाल्व ऑपरेटरों ने समय पर वेतन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि उन्हें लंबे समय से नियमित और समय पर वेतन नहीं मिला है
इस मांग को लेकर वाल्व ऑपरेटरों ने संबंधित इंजीनियर को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठाया है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। इससे उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने और दैनिक खर्चों को पूरा करने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वाल्व आपरेटरों की मांग है कि बकाया वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए और नियमित और समय पर वेतन प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। अन्यथा, वे आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।












