न्यु घुषिक कोलियरी इलाके में जमीन के नीचे परित्यक्त खदान में लगी आग इलाके में हड़कंप
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 39 नंबर वार्ड क्षेत्र में न्यू घुशिक कोलियरी में जमीन के नीचे आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोलियरी अधिकारी और दमकल विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह एक परित्यक्त खदान है और जमीन के नीचे किसी कारण से आग लग गई और वहां से धुआं निकलने लगा। तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया और दमकल और ईसीएल के अधिकारी पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के पार्षद ज्योति कर्मकार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।












