नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर निगम द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम कार्यालय के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ऑफिस सुपरीटेंडेंट प्रलय कुमार मांझी कल्लोल राय पार्षद रीना मुखर्जी के अलावा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र और ऐतिहासिक दिन है आज ही के दिन 1897 में सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था एक नन्हा बालक जो आगे चलकर भारत की आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा नायक बना और उनमें हिम्मत और देश प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ था और उन्होंने देश को आजादी दिलवाने के लिए हर सरहद को पार किया जर्मनी जाकर हिटलर से मुलाकात की और अंग्रेजों को देश से भगाने की दिशा में बड़ी रणनीति तैयार की उन्होंने कहा कि अगर उस समय देश के सभी लोगों का समर्थन नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मिल गया होता तो हमारा देश 1947 से पहले ही आजाद हो गया होता अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि 1945 में अंग्रेजों द्वारा यह कहा गया कि एक प्लेन दुर्घटना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत हो गई है लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों की कभी मौत नहीं हो सकती वह अपने कार्यों से हमेशा अमर रहते हैं वहीं गुरदास चटर्जी ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और कार्यों को याद किया और कहा कि उन्होंने नौजवानों से कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इसका मतलब उन्होंने नौजवानों को यह समझाने का प्रयास किया था कि देश के लिए अगर कुछ करना है तो कुर्बानी देने के लिए प्रस्तुत रहना होगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना आजादी से पहले था












