सास की हत्या के आरोप में एक महिला अपने खास दोस्त के साथ गिरफ्तार
1 min read*

* :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत लालगंज इलाके में मौ राय नामक एक महिला को अचेतन अवस्था उनके घर में पाया गया। जब परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए तो बताया गया कि उनकी मौत हो गई है अस्पताल में मृतका के बेटे ने देखा कि उनकी मां के गले में कुछ निशान है और उनकी मां जो गहने पहने करती थी वह गहने भी उनके गले में नहीं है इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया इस बीच पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की 3 जनवरी को चोरी के एक मामले में दिवंगत मौ राय ने अपनी छोटी बहू रिया राय के खिलाफ आसनसोल उत्तर थाने में मामला दर्ज किया था स्वर्गीय मऊ राय के भाई ने हत्या का मामला दर्ज किया और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की जांच में पता चला कि रिया राय का एक खास दोस्त है जो झारखंड के डाल्टनगंज इलाके में रहता है और इस बात पर संदेह उत्पन्न हुआ कि इस रहस्यमय मृत्यु में रिया राय और उनके डाल्टनगंज के खास दोस्त का हाथ हो सकता है इसके बाद डाल्टनगंज के उसे युवक के लिए पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी औरकल शाम को आसनसोल के भगत सिंह मोड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में उसने बताया कि उसने ही मऊ राय की हत्या की है और इस मामले में रिया राय भी शामिल है आज रिया राय को गिरफ्तार किया गया आज उन दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा है अदालत से उनके पुलिस के डिमांड की मांग की जाएगी और जांच शुरू की जाएगी डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने बताया के डाल्टनगंज के युवक का नाम समीर आलम है वह आसनसोल में जिस होटल में रह रहा था उसे होटल के कमरे से दिवंगत महिला के गहने भी बरामद हुए हैं उन्होंने बताया कि अभी जांच प्राथमिक स्तर पर है












