shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी में फिर हुआ चुनावी शह और मात का खेल आम जनता उन्नयन पार्टी के कुल्टी के प्रत्याशी हुए टीएमसी में शामिल

1 min read

:जैसे-जैसे पहले चरण के मतदान की तारीफ नजदीक आ रही है पश्चिम वर्धमान जिले में लगभग रोज चुनावी समीकरण बदलते जा रहे हैं इसी कड़ी में आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से आम जनता उन्नयन पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला करने वाले ताहिर खान अपने 50 समर्थकों के साथ मलय घटक की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए आपको बता दें कि ताहिर खान ने पहले कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए आम जनता उन्नयन पार्टी से अपना नामांकन भरा था लेकिन आज वह अपने समर्थकों के साथ टीएमसी में शामिल हो गए इस बारे में ताहिर खान ने बताया कि जब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था तब उनको लगा था कि उन्हें एक मंच मिला है लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि हुमायूं कबीर जो कि आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हैं वह भाजपा के लिए ही काम कर रहे हैं इस वजह से उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया और जिस पार्टी ने पिछले 15 सालों तक अल्पसंख्यकों के लिए काम किया है उसमें शामिल होने का फैसला लिया वही इस बारे में मलय घटक ने कहा कि ताहिर खान ने पहले यहां से आम जनता उन्नयन पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला जरूर लिया था लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ आज इस बात की उन्हें खुशी है कि ताहिर खान अपने समर्थकों के साथ टीएमसी में शामिल हो गए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में समाज के हर वर्ग का विकास हुआ है खासकर अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ममता बनर्जी ने जो कार्य पिछले 15 सालों में किया है वैसा कार्य किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा कभी नहीं किया गया इसलिए अल्पसंख्यक हमेशा टीएमसी के साथ रहे हैं कुछ लोग अल्पसंख्यकों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे आज ताहिर खान ने जैसे सही फैसला लिया है उन्हें पूरा भरोसा है कि मतदान के दौरान भी अल्पसंख्यक सही फैसला लेंगे। माना जा रहा है कि ताहिर खान के फैसले से हुमायूं कबीर के उस सपने को बड़ा झटका जरूर लगेगा जिसमें वह पश्चिम बंगाल चुनाव में तीसरी शक्ति बनकर उभरने के बारे में सोच रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page