आसनसोल उत्तर के एआइएमआइएम प्रत्याशी दानिश अजीज ने किया संवाददाता सम्मेलन आसनसोल उत्तर से पार्टी की जीत का किया दावा
1 min read
:एआइएमआइएम के आसनसोल उत्तर से प्रत्याशी दानिश अजीज और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एजाज अहमद ने आज रविंद्र भवन के पास कॉफी हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान दानिश अजीज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर वह आसनसोल उत्तर से चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जो नहीं देखा गया वह इस बार देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि टीएमसी के प्रत्याशी और तीन बार के विधायक तथा मंत्री रह चुके मलय घटक इस बार राजनीतिक रूप से बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं यही वजह है कि जब भी ए आई एम आई एम की तरफ से कहीं पर बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं टीएमसी द्वारा उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है एआइएमआइएम के बैनर पोस्टर पर टीएमसी द्वारा अपने बैनर पोस्टर लगा दिए जा रहे हैं इतना ही नहीं टीएमसी के गुंडो द्वारा एआइएमआइएम कार्यकर्ताओं पर हमले भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पर आरोप लगाया जाता है कि वह भाजपा को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन अगर पिछले 15 सालों में बंगाल में और आसनसोल में किसी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बढ़ावा दिया है तो वह टीएमसी है और आसनसोल में मलय घटक हैं। दानिश अजीज ने कहा कि आज 23 नंबर वार्ड इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सबसे बड़ा कार्यालय बना हुआ है वह आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आता है भाजपा दो सीटों से बढ़कर आज विधानसभा में 77 सीटों पर चली गई तब बंगाल में किसकी सरकार थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज जब आसनसोल उत्तर के टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वह सिर्फ ए आई एम आई एम को निशाने पर ले रहे हैं वह कांग्रेस बीजेपी या वामपंथियों के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं उन्हें सिर्फ और सिर्फ परेशानी है तो ए आई एम आई एम से उसकी वजह यह है कि असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर यहां के स्थानीय नेतृत्व ने टीएमसी और मलय घटक की पोल खोल कर रख दी है कि किस तरह से उन्होंने पिछले 15 सालों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र और खासकर अल्पसंख्यकों को बेवकूफ बनाया है और सिर्फ उन्हें अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा आसनसोल उत्तर और खासकर अल्पसंख्यक समाज यह समझ चुका है कि उन्हें सिर्फ इस्तेमाल किया गया था और आने वाले 23 अप्रैल के चुनाव में आसनसोल उत्तर की जनता टीएमसी और मलय घटक को उचित जवाब देगी दानिश अजीज ने दावा किया कि इस बार आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से ए आई एम आई एम की जीत सुनिश्चित है












