भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के हमले के खिलाफ उत्तर थाने के सामने दिया धरना
1 min read
:बाराबनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरिजित राय के नेतृत्व में आज आसनसोल उत्तर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कल पंचगछिया इलाके में जब वह खुद चुनाव प्रचार कर रहे थे तब टीएमसी के गुंडो द्वारा वहां पर हमला किया गया प्रचार गाड़ी को तोड़ दिया गया था आज भी जब भाजपा की तरफ से वहां पर प्रचार किया जा रहा था तब वहां के टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय के छोटे भाई मुकुल उपाध्याय के नेतृत्व में टीएमसी के गुंडे वहां पर आए और उन्होंने भाजपा नेता अभिजीत राय को बुरी तरह से पीटा उन्हें काफी चोट भी लगी है अरिजीत राय ने कहा कि अगर पंचगछिया एक संवेदनशील क्षेत्र है तो वहां पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के तैनाती क्यों नहीं की गई है केंद्रीय सुरक्षा बलों को आसनसोल उत्तर थाने में बिठाकर रखा गया है जबकि पूरे विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के गुंडे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं उन्होंने साफ कहा कि अगर ऐसा ही चला रहा तो बाराबनी विधानसभा इलाके में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएगा उन्होंने चुनाव आयोग से भी सख्त कार्रवाई की अपील की उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह आसनसोल उत्तर थाने के सामने आमरण अनशन करेंगे












