समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद की तरफ से लगातार जारी कंबल वितरण अभियान
1 min readआसनसोल :
समाज सेवा ही जीवन के लक्ष्य के मूलमंत्र पर काम करने वाले आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी तथा भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लगातार आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में घर-घर घूम कर जरूरतमंद लोगों तक कंबल वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर कर रहे हैं ताकि लोगों की कुछ मदद हो सके। इसी कड़ी में कल आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 के श्रीनगर और चांदमारी के जरूरमंद लोगों वार्ड नंबर 27 के रामकिशुन डंगाल के गरीब परिवारों में और 30 नंबर वार्ड के डिपो पाड़ा में घर घर जाकर उन्होंने सभी लोगों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम भी वितरण कार्य में मदद कर रहा था और बीजेपी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।













