shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में की सभा देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किया उद्घाटन

1 min read

   :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान शनिवार को मालदा से देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन (हावड़ा-कामाख्या) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास परियोजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलडांगा की मौजूदा स्थिति के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि घुसपैठिए मालदा और मुर्शिदाबाद में दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक महिला पत्रकार को इस तरह पीटा गया! यह काम टीएमसी के गुंडों ने किया है। भाजपा के अलावा बंगाल की इस स्थिति को और कौन बदल सकता है ? उन्होंने बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर घुसपैठ के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बंगाल से घुसपैठियों को बाहर करना अनिवार्य है। सभा में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल ने उन्हें हमेशा बहुत प्यार दिया है और आज यहां ‘असली परिवर्तन’ का विश्वास दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मालदा की यह धरती और जनता का आशीर्वाद भारत के विकास और बंगाल के सुंदर भविष्य की नींव रखेगा। मोदी ने ₹3,250 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देते हुए बंगाल के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page