समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने वरिष्ठ पत्रकार परितोष सान्याल के निधन पर जताया दुख कहा सान्याल काकू थे सभी के प्रेरणास्रोत
1 min read
:आसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार परितोष सान्याल का कल आसनसोल के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । परितोष सान्याल के इस दुखद निधन की खबर से पूरे शिल्पांचल के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बारे में आसनसोल के विशिष्ट समाज सेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने भी परितोष सान्याल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि परितोष सान्याल जिन्हें वह सान्याल काकू कहकर बुलाते थे सिर्फ पत्रकारों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत थे जिस उम्र में लोग रिटायर होकर घर बैठ जाते हैं सान्याल काकू सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर पत्रकारिता करते थे और पत्रकारिता के प्रति उनके मन में जो जज्बा था वह किसी भी नए पत्रकार को भी पछाड़ सकता था। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सान्याल काकू ने यह दिखा दिया कि अगर किसी कार्य के प्रति सच्ची लगन हो तो उसे करने में उम्र कोई बाधा उत्पन्न नहीं करती। उन्होंने परितोष सान्याल यानी सान्याल काकू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।












