सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत इलाके में शोक की लहर
1 min read
: कल रात लगभग 12:15 बजे एक सड़क दुर्घटना में राजबाड़ी के बाबुपाड़ा इलाके के निवासी 56 वर्षीय सुकुमार बंद्योपाध्याय की मृत्यु हो गई। वे इसीएल
कर्मचारी थे। यह घटना जामुरिया थाना के अंतर्गत केंदा फाड़ी के कुनुस्तोरिया मोड़ पर घटी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुकुमार बंद्योपाध्याय घर से ड्यूटी के लिए कुनुस्तोरिया कोलियारी जा रहे थे। उसी समय राष्ट्रीय सड़क 14 के कुनुस्तोरिया मोड़ के पास वे दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह श्रमिक संगठनों की ओर से इसीएल प्रबंधन के साथ बैठक की गई और मृत कर्मचारी के परिवार के लिए उपयुक्त मुआवजे की मांग की गई। आईए सुनते हैं इस बारे में राजू मुखर्जी ने क्या कहा












