आसनसोल :समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने बांट कई वार्डों में कंबल
1 min read
:आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी तथा भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 28,29,तथा 30 नंबर वार्ड के बैरागी तालाब तरी मोहल्ला के टी रोड कोइरी पाड़ा में सैंकड़ों जरूरतमंदों के बीच कम्बल बांटे गए। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले 15 सालों में आसनसोल सहित पूरे प्रदेश में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि उनको टीएमसी के शासन काल में कोई फायदा मिला है। लोगों ने बताया कि उन्हें ना तो घर मिला है ना ही पीने के पानी का इंतेज़ाम हुआ है। कृष्णा प्रसाद ने लोगों को आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की बात कही ताकि राज्य के साथ साथ इस क्षेत्र का भी चौमुखी विकास हो












