shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मणिपाल हॉस्पिटल की तरफ से संवाददाता सम्मेलन कंप्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के बारे में दी जानकारी

1 min read

:कोलकाता के मणिपाल हॉस्पिटल की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड के किनारे बने एक होटल में संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट गाइनेकोलॉजिक ऑंकोलॉजी एंड रोबोटिक्स के हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट डॉ अरुणाभो राय और न्यूरो सर्जरी के कंसलटेंट डीआर सुनंदन बसु सहित मणिपाल हॉस्पिटल की अधिकारी सोमा चक्रवर्ती पत्रकारों से रूबरू हुए यहां मणिपाल हॉस्पिटल की तरफ से कैंसर को लेकर जो नए कदम उठाए गए हैं उनके बारे में जानकारी दी गई डॉक्टर अरुणाभो राय ने बताया कि हमारे पास हॉस्पिटल की तरफ से कैंसर के लिए एक अलग से कंप्रिहेंसिव सेंटर खोला गया है जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों द्वारा कैंसर को लेकर ही काम किया जाता है उन्होंने कहा कि कैंसर शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है एक अंग में कैंसर दूसरे अंग के कैंसर से बिल्कुल अलग होता है इसलिए हर एक अंग के कैंसर की चिकित्सा बिल्कुल अलग तरीके से करनी होती है मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा जो कंप्रिहेंसिव कैंसर केयर सेंटर खोला गया है उसमें इन्हीं बातों का ख्याल रखा जाता है और उसे तरीके से कैंसर का इलाज किया जाता है उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज में जितना जल्दी कैंसर का पता चलता है इलाज उतना आसान होता है इसलिए उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति खासकर महिलाओं से उन्होंने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की उन्होंने कहा कि आज भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है क्योंकि आज कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है और ज्यादा जांच की जा रही है इस वजह से संख्या में बढ़ोतरी हुई है उन्होंने कहा कि मणिपाल हॉस्पिटल के जो कंप्रिहेंसिव कैंसर केयर सेंटर है वहां पर जांच से लेकर ऑपरेशन रेडियोथैरेपी कीमोथेरेपी के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक सहयोग भी किया जाता है इतना ही नहीं मणिपाल हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज करवा कर जो लोग स्वस्थ हो चुके हैं ऐसे कुछ लोगों को नौकरी भी दी गई है ताकि वह फिर से जिंदगी के मुख्य धारा से जुड़ सके और अस्पताल में आने वाले लोगों को अपने जिंदगी के अनुभव बांट कर उन्हें उत्साहित कर सके ताकि वह कैंसर का नाम सुनकर अपनी हिम्मत ना खोएं। उन्होंने बताया कि कैंसर का नाम सुनते ही लोग और परिवार हतोत्साहित हो जाते हैं ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि समाज का और परिवार का सहयोग बना रहे मणिपाल के कंप्रिहेंसिव कैंसर केयर सेंटर में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है डॉ राय ने बताया की कैंसर के कुछ मामलों में उसे रोका जा सकता है उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में कुछ तरह के कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीन आ चुका है ऐसे में उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह विशेष कर अपने घर की छोटी बेटियों को यह वैक्सीन लगवाएं जिससे बहुत से कैंसरों को रोका जा सकता है उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है और भूटान जैसे देश में इसका इस्तेमाल शुरू भी हो चुका है उन्होंने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने यह ऐलान किया है कि वह चाहते हैं कि कैंसर को 2030 आते-आते पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए आज के इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रानीगंज की रहने वाली प्रियंका मंडल से उन्होंने मिलवाया प्रियंका मंडल को भी कैंसर हुआ था लेकिन आज मणिपाल में इलाज करवा कर वह पूरी तरह से न केवल स्वस्थ हैं बल्कि इलाज के बाद स्वस्थ होने के उपरांत उनको मां बनने का सुख भी मिला और आज वह अपने पति और बेटे के साथ एक स्वस्थ और सुखी जीवन बिता रहीं हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page