बाराबनी थाने ने एक चार पहिया वाहन को किया जब्त कार से लाखों रुपए बरामद
1 min read
:बाराबनी थाना की तरफ से नाका चेकिंग के दौरान गौरांडी इलाके में अजय नदी के किनारे बंगला झारखंड बॉर्डर के पास एक लाल रंग की चार पहिया गाड़ी आ रही थी। अन्य गाड़ियों के साथ ही इस गाड़ी को भी तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 19 लाख 16 हजार रुपये बरामद किए गए। जब पुलिस ने गाड़ी के लोगों से पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद बाराबनी थाना ने उन्हें हिरासत में ले लिया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गाड़ी को भी सीज कर लिया गया है। गाड़ी का नंबर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का था। पुलिस ने बताया कि कार के लोग उस पैसे को बिहार के सीवान जिला से ला रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है












