समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने 44 नंबर वार्ड में किया कंबल वितरण जनता से 2026 चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाने का किया अनुरोध
1 min read
:आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्ड में घूम-घूम कर इस प्रचंड ठंडी को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी कड़ी में कल उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत बनारसी लाल केडिया धर्मशाला के निकट कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया इस मौके पर यहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सुदीप चौधरी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर सैकड़ो लोगों को कंबल वितरित किया गया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा की 2026 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है यह एक ऐसा चुनाव है जब लोग परिवर्तन लाएंगे और पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल का जो विकास रुक गया है उसे फिर से पटरी पर लाने के लिए यह चुनाव बहुत जरूरी हो गया है उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल में जो सरकार चल रही है उसने बंगाल का कोई विकास नहीं किया बंगाल में लोगों के जीवन का स्तर बहुत नीचे चला गया है और औद्योगीकरण हो या शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो किसी भी क्षेत्र में बंगाल का कोई विकास नहीं हुआ है देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बंगाल पिछड़ता ही जा रहा है लेकिन टीएमसी के नेता मंत्रियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है वह सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल की जनता भी भाजपा के लिए मतदान करें और यहां पर एक ऐसी सरकार स्थापित करें जो जनता के लिए काम करती है और जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है ठीक उसी प्रकार बंगाल में भी विकास हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि जनता भाजपा के समर्थन में मतदान करें उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही मतदान करें उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी सिर्फ भ्रष्टाचारियों की पार्टी है














