shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

फार्म 7 जमा नही लेने के खिलाफ भाजपा का जिला शासक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन

1 min read

  :पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार आंदोलन किया जा रहा है उनका आरोप है कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद पश्चिम बंगाल में हियरिंग की प्रक्रिया से जुड़े चुनाव आयोग का काम करने वाले अधिकारी फॉर्म 7 जमा नहीं ले रहे हैं फॉर्म 7 वह फॉर्म होता है जिसके जरिए किसी आयोग के मतदाता के बारे में शिकायत दर्ज करवाई जाती है भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के इशारे पर यह चुनाव अधिकारी जो कि राज्य प्रशासन के अधिकारी हैं वह फॉर्म 7 जमा नहीं ले रहे हैं ताकि अयोग्य मतदाताओं के नाम रह जाएं। इस कड़ी में आज भाजपा की तरफ से जिला शासक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया यहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य कृष्णेंदु मुखर्जी कृष्णा प्रसाद के अलावा अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित इनका साफ कहना था कि जिस तरह से फॉर्म 7 को जमा नहीं दिया जा रहा है वह टीएमसी के इशारे पर हो रहा है ताकि अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में रह जाए इस बारे में जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा आम नागरिकों को ही अधिकार दिया गया है कि वह अगर किसी अवैध मतदाता के बारे में जानते हैं तो फार्म 7 जमा करके उसके बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं लेकिन देखा जा रहा है कि ईआरओ फार्म 7 ले नहीं रहे हैं इसके खिलाफ आज वह जिला शासक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने आए हैं और अगर यहां भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वहीं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज फॉर्म 7 जमा करने के आखिरी तारीख है लेकिन ममता बनर्जी प्रशासन के अधिकारी चुनाव आयोग का काम करने के बावजूद ममता बनर्जी के इशारे पर काम कर रहे हैं और फॉर्म 7 नहीं ले रहे हैं उनकी मंशा यह है कि अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में रह जाए जो बीजेपी नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि ऐसा करके यहां के चुनाव अधिकारी चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी कहा के पिछले कुछ दिनों से एक सवाल पर भारतीय जनता पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है और आज जिला शासक कार्यालय के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page