एस आई आर को लेकर कांग्रेस की तरफ से एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन
1 min read
:कांग्रेस की ओर से आज एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ एसडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। पश्चिम बर्धमान युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से आज विरोध कार्यक्रम किया गया। यहां पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती सहित पश्चिम बर्धमान जिला युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। यहां जिस तरह से एसआईआर प्रक्रिया की जा रही है, कांग्रेस ने इसका तीखा विरोध किया।
देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि दिल्ली में बैठे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर घन्टे नियम बदल रहे हैं, जिससे डीएम, एसडीएम, बीडीओ, ईआरओ से लेकर बीएलओ तक सभी परेशान हो रहे हैं और सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह आम लोगों को परेशान करके जो एसआईआर प्रक्रिया चल रही है, कांग्रेस इसका तीव्र विरोध करती है।












