आसनसोल नगर निगम द्वारा लिए जा रहे म्यूटेशन फीस को लेकर फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने उठाया सवाल
1 min readआसनसोल :
दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा है की कोलकाता नगर निगम द्वारा म्यूटेशन फीस अब नहीं लिया जाता लेकिन आसनसोल सहित बंगाल के अन्य नगर निगमों और नगर पालिकाओं में इसे अभी भी लिया जा रहा है सचिन राय ने सवाल किया कि अगर कोलकाता नगर निगम द्वारा म्यूटेशन फीस नहीं लिया जा रहा है तो बंगाल के ही अन्य नगर निगम और नगर पालिका द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उनके संगठन फोसबेकी द्वारा आसनसोल नगर निगम को एक पत्र दिया जाएगा और इसके जरिए अनुरोध किया जाएगा की जब देश के शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोलकाता नगर निगम द्वारा म्यूटेशन फीस नहीं लिया जाता है तो आसनसोल नगर निगम ऐसा क्यों कर रहा है उन्होंने कहा कि उस पत्र के जरिए नगर निगम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर इसकी वजह क्या है ?












