आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने की नगर निगम की कमिश्नर एकम जे सिंह से मुलाकात
1 min read
:आज आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स का एक प्रतिनिधिमंडल सचिव शम्भू नाथ झा के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की नई कमिश्नर आईएएस एकम जे सिंह से औपचारिक मुलाकात कर उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । आसनसोल के उन्नयन के साथ प्रापटी टैक्स, ट्रेड लाईसेंस, मासिक बैठक के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई । प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश तोदी , कार्यकारिणी सदस्य अमर प्रसाद एवं रितिक घटक उपस्थित थे ।












