सालानपुर में किसान प्रशिक्षण शिविर, किसानों को वितरित किए गए कृषि उपकरण
1 min read
:सालानपुर प्रखंड के शियाकुलबेड़िया गांव में प्रखंड कृषि विभाग के तत्वावधान में एक किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से किसान आलोक कुमार मंडल को विभिन्न कृषि सामग्रियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैक्टर, वीडर, रोटावेटर, मैनुअल घास काटने की मशीन सहित कई आधुनिक कृषि उपकरण वितरित किए गए। इसका उद्देश्य किसानों का समय और लागत कम कर कृषि उत्पादन में वृद्धि करना है।
इस अवसर पर बाराबनी के विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय सहित प्रखंड कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।














