फार्म सात को अस्वीकार करने के खिलाफ आसनसोल अदालत परिसर के पास भाजपा का धरना प्रदर्शन!
1 min read
आसनसोल : जिला बीजेपी की ओर से आसनसोल कोर्ट परिसर घड़ी मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया गया चुनाव आयोग की ओर से फॉर्म सात को अन्यायपूर्ण तरीके से खारिज करने के आरोप को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। धरने पर जिला भाजपा नेतृत्व में कृष्णेंदु मुखर्जी केशव पोद्दार, पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष देब तुनु भट्टाचार्य और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बारे मे देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि कलतक चुनाव आयोग द्वारा यह समय दिया गया था कि अगर किसी के नाम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जा सकती है इसके लिए फॉर्म सात भरना होता है
जब भारतीय जनता पार्टी के बीएलए फार्म सात लेकर आई आर ओ के पास जा रहे हैं तो वह स्वीकार नहीं किया जा रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह दिखता है कि टीएमसी जानबूझकर अयोग्य नाम को सूची में रखना चाहती है क्योंकि अयोग्य लोगो को मतदाता सूची में रखकर टीएमसी चुनाव जीत सकती है इसका विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि टीएमसी के इशारे पर ईआरओ इस तरह से फॉर्म सात को अस्वीकार कर रहा है जो चुनाव आयोग के अधिकारी के तौर पर वह नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि पूरे देश में एसआईआर चल रही है कहीं कोई असुविधा नहीं हुई लेकिन बंगाल में टीएमसी जानबूझकर समस्या पैदा कर रही है।














