बालु लदे ट्रक ने मारी रेलवे ब्रीज में टक्कर कोई हताहत नहीं
1 min read
:एक बार फिर आसनसोल में बालू के अवैध गाड़ियों के संचालन की वजह से हादसे होने का आरोप सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आज सवेरे भगत सिंह मोड़ से सेनरेले रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे पुल पर बालू लदा एक ट्रक टकरा गया। घटना की वजह से इलाके में यातायात बाधित हो गया सूत्रों की माने तो यह ट्रक दामोदर नदी घाट से अवैध रूप से बालू लेकर इस रास्ते पर आ रहा था जब ट्रक चालक में अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे ब्रिज से टकरा गया यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल शहर के अंदर बालों के अवैध परिचालन का आरोप सामने आ रहा है सूत्रों की माने तो यह ट्रक भगत सिंह मोड होते हुए सेनरेले रोड फिर जुबली मोड़ के रास्ते हाईवे की तरफ जाते हैं आज की घटना के बाद लोगों का आक्रोश साफ नजर आया इनका कहना है कि जिस तरह से बालु ट्रकों का परिचालन हो रहा है उसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लोगों का कहना है कि आज के हादसे में भर किसी की जान नहीं गई लेकिन इस बात की गारंटी कहां है कि भविष्य में कोई हताहत नहीं होगा इससे पहले भी बालु के अवैध कारोबार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप लगते रहे हैं












