एचएलजी मोड़ पर एक बाईक में लगी आग बाल बाल बचा मालिक
1 min read
आसनसोल : आज आसनसोल के एचएलजी मोड़ के पास अचानक एक बाइक में आग लग गई घटना के बारे में पता चला है कि यहां पर एक बाइक सवार ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होने की वजह से रुका हुआ था तब अचानक उसे महसूस हुआ कि उसकी बाइक में आग लग रही है जैसे ही उसे यह महसूस हुआ वह तुरंत बाइक से उतर गया और पीछे हट गया देखते ही देखते उसकी बाइक आग का गोला बन गई और उसकी बाइक धु धु कर जलने लगी घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई घटना के बारे में वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपनी बाइक पर खड़ा था कि तभी अचानक बाइक में आग लग गई आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया लेकिन घटना से इलाके में अफरा तफरी जरूर मच गई














