एनएच-19 पर बड़ा हादसा टला, बांसड़ा मोड़ पर भुसे से लदा ट्रक पलटा!!
1 min read
आसनसोल : कल रात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बांसड़ा मोड़ के पास भुसे से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटे ट्रैफिक का आवागमन बाधित हो गया यह घटना सोमवार रात कर भी 11:00 की है प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक आसनसोल से भूसा लेकर कोलकाता की तरफ जा रहा था तभी रानीगंज के बांसड़ा मोड़ के पास अचानक यह पलट गया घटना में ट्रक के चालक और खलासी को गंभीर चोट नहीं लगी घटना के बारे में ट्रक चालक अनवर हुसैन का कहना है कि दुर्घटना की मुख्य वजह सड़क के खस्ता हालत है। अनवर ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे और रोड की जर्जर हालत की वजह से उन्होंने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ उन्होंने कहा की गरिमा यह रही कि वह और उनके खाल से सुरक्षित है घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई












