ईसीएल चिनाकुड़ी कोयला खदान में 19 मजदूरों की बर्खास्तगी के विरोध में धरना प्रदर्शन!
1 min read
आसनसोल: चिनाकुड़ी कोयला खदान में धरना प्रदर्शन
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित कुलटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिनाकुड़ी में राष्ट्रीय कोयला उत्खनन संस्था ईसीएल की चिनाकुड़ी कोयला खदान में आज सुबह करीब 11 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। यह प्रदर्शन स्थानीय सभी ग्राम कमेटी संगठनों के बैनर तले किया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खदान प्रबंधन द्वारा उनके 19 मजदूरों को काम से बर्खास्त कर दिया गया है, जिससे मजदूरों और उनके परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने खदान प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।
धरना के दौरान मजदूर संगठनों ने खदान प्रबंधन के समक्ष अपनी कई मांगें भी रखीं और बर्खास्त किए गए मजदूरों को पुनः काम पर बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।














