करमिया सिटी मॉडल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन!!
1 min read
आसनसोल: प्रतिष्ठित करमिया सिटी मॉडल स्कूल में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता आसनसोल के लोहा स्टेडियम में संपन्न हुई। स्कूल में लगभग 1000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें छात्र और छात्रा—दो अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित कर शिक्षा दी जाती है। दोनों के लिए अलग-अलग भवन भी निर्धारित हैं।
स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों से बहुत ही कम शुल्क लिया जाता है, क्योंकि यह विद्यालय अत्यंत गरीब आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।
आपको बता दें कि सोमवार को छात्राओं के क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जबकि आज छात्रों के क्षेत्र की प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक हाजी अबरार खान, प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी विजेता और प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।












