प्रचंड ठंड में टीएमसी का जनसेवा अभियान, 200 लोगों को बांटे गए कंबल!
1 min read
आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन एवं वार्ड संख्या 44 के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज आसनसोल बाजार क्षेत्र में सरकारी कुएँ के पास कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर वार्ड नंबर 44 के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, इम्तियाज़ खान सहित बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा अभिषेक बनर्जी के निर्देशानुसार इस भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि अभिषेक बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे विरोध, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता को परेशान करने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए भी आयोजित किया गया है।














