आसनसोल नगर निगम केेेे चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में पेश हुआ वोट ऑन अकाउंट:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में आज निगम के सभागार में वोट ऑन अकाउंट बैठक हुई जहां आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय अभिजीत घटक वसीम उल हक सहित विभिन्न दलों के पार्षद उपस्थित थे । आज की बैठक का भाजपा ने बहिष्कार किया। आज की बैठक में इस वित्तीय वर्ष के बाकी बचे 2 महीनों के लिए वोट ऑन अकाउंट पेश किया गया और उसे सर्वसम्मति से पास किया गया । आज की बैठक में इस वोट आन अकाउंट को पास करवाया गया । पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने में अब सिर्फ दो ही महीने बाकी रह गए हैं और आसनसोल लोक सभा के उप चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है ऐसे में पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सकता है । इसे देखते हुए अगले 2 महीने के आय व्यय के लिए वोट आन अकाउंट की बैठक बुलाई गई । अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव बीत जाने के बाद मेयर एक पूर्ण बजट पेश करेंगे । आज की बैठक में भाजपा पार्षदों की अनुपस्थिति पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भाजपा आसनसोल का विकास नहीं चाहती तभी बैठक का बहिष्कार किया । उन्होंने आगे कहा कि इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने में अब सिर्फ दो ही महीने बाकी है ऐसे में अगर वोट आन एकाउंट पास नहीं कराया जाता तो अगले महीने से कर्मचारियों का वेतन बिजली के बिल आदि जरूरी खर्चे कैसे किए जाएंगे। इस वजह से इस बैठक का आयोजन किया गया था । उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां हमेशा जनविरोधी रही है ।













