बाउल संगीत के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया जा रहा है उत्साहित:
1 min read
12 तारीख़ को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए मत दान होगा। उससे पहले प्रशासन द्वारा आसनसोल लोकसभा केन्द्र के मत दाताओं को ज्यादा से ज़्यादा मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। बंगाल के प्रसिद्ध बाउल संगीत के जरिए लोगों को उत्साहित किया जा रहा है। रवीन्द्र भवन के सामने से एक टैबलो निकाला गया। बाउल संगीत के जरिए लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में बाहर आकर मतदान करने की अपील की गई।












