बंगाल विधानसभा में हंगामा कुलटी के विधायक ड अजय पोद्दार सहित कई भाजपा विधायक घायल:
1 min read
कोलकाता:पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों का आरोप है कि राज्यपाल पर जुबानी हमलों के बाद टीएमसी विधायकों ने अब भाजपा के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय कुमार पोद्दार सहित भाजपा विधायकों पर हमला किया और उनको घायल कर दिया। भाजपा विधायकों का कहना है कि टीएमसी विधायको ने उनपर सिर्फ इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने रामपुरहाट नरसंहार पर चर्चा की मांग की थी। भाजपा विधायकों ने कहा कि रामपुरहाट पर सवालों के जवाब न देकर आख़िर क्या छिपाना चाहती हैं राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी?












