shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने किया रेलपार इलाके में लोकसभा उप चुनाव का प्रचार:

1 min read

आसनसोल:आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों की तरफ से जोर शोर से प्रचार कार्य किया जा रहा है कांग्रेस की तरफ से इस बार प्रसनजीत पुईतुंडि को प्रत्याशी बनाया गया है आज आसनसोल के रेलपार इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा की गई जहां प्रसनजीत पुईतुंडि के अलावा कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर सहित तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि कांग्रेस धर्म या जाति की राजनीति नहीं करते कांग्रेस लोगों के जिंदगी से जुड़े मसले जैसे रोजगार महंगाई आदि पर चुनाव लड़ती है उन्होंने पूछा कि बाबुल सुप्रियो यहां से दो बार सांसद थे लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया आज वह टीएमसी में शामिल हो गए और बालीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं उन्होंने टीएमसी के पिछले 10 सालों के शासन काल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आसनसोल तो क्या बंगाल में कहीं भी ममता बनर्जी के पिछले 10 वर्षों से ज्यादा समय के शासनकाल में एक कारखाने की नीव नहीं डाली गई जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके उन्होंने कहा कि भले आज कांग्रेस बंगाल में शून्य हो चुकी है लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की तरह धर्म की राजनीति कर लोगों को बरगलाती नहीं है उन्होंने कहा कि देश में धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने का ठेका सिर्फ मुसलमानों का नहीं है हिंदुओं की भी समान जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page