बीसीसीएल के बोडरा ओपन कास्ट माइंस में चाल धंसने से दो लोगों के मौत की आशंका दो अन्य मजदुरों के खदान में फंसने की खबर
1 min readकुल्टी :
कुलटी थाना अंतर्गत बोडरा इलाके मे बिसीसीएल की ओपेन कास्ट माइंस मे कोयले की अवैध उतखनन के दौरान अचानक से चौल धँसने से 6 लोगों की दबे होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक खदान से चार लोगों को बाहर निकाला जा चूका है। हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि मरने वालों मे एक महिला भी हैं। बाकि दो लोगों को गंभीर अवस्था मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दुसरी तरफ खदान मे दो अन्य लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनको बाहर निकालने के लिये पोकलेन मशीन की मदद
ली जा रही है, घटना को लेकर बोडरा ओपेन कास्ट माइंस के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसके अलावा भारी संख्या मे पुलिस बल और सिआईएसएफ तैनात कर दी गई, वहीं लोगों की इस भीड़ मे मृतकों के परिजन भी शामिल है।














