आसनसोल नार्थ ट्रेफिक प्रभारी अली रजा के नेतृत्व में चलाया गया ट्रैफिक जागरूकता अभियान
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ ट्रैफिक प्रभारी अली राजा के नेतृत्व में आज शीतला और मौजुड़ी मोड़ पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक के तमाम अधिकारी और सिविक वॉलिंटियर उपस्थित थे इन्होंने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और उनसे आग्रह किया कि वह सावधानीपूर्वक रास्ते पर यातायात करें इस बारे में अली राजा ने कहा की हर परिवार के लोग अपने परिजनों के लिए घर में इंतजार करते हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जब भी कोई रास्ते पर निकले तो वह यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन का परिचालन करें। उन्होंने कहा कि एक हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं होती है पूरे परिवार पर संकट आ जाता है इसलिए उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर वाहन का परिचालन करने का अनुरोध किया। इस बारे में जब हमने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने आसनसोल उत्तर ट्रैफिक प्रभारी अली राजा के नेतृत्व में इस अभियान की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से शीतला और माैजूरी जैसे बेहद खतरनाक मोड़ पर यह अभियान चलाया गया है उससे लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा और हादसों में कमी आएगी












