सेंटप टेस्ट के खिलाफ आसनसोल के एक स्कूल के छात्रों ने किया पथावरोध
1 min read
:आज आसनसोल में जीटी रोड के पास स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने पथ अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि स्कूल की ओर से उन पर दबाव डाला जा रहा है कि वे क्लास ट्वेल्व की परीक्षा देने से पहले एक मॉक टेस्ट दें, जिसका नाम सेंटाप टेस्ट रखा गया है, जिसके लिए पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
छात्रों का आरोप है कि स्कूल की ओर से कहा गया है कि अगर वे इस सेंटाप परीक्षा के लिए पांच हजार रुपये जमा नहीं करते हैं, तो जब वे उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए बैठेंगे, तो उनका एडमिट कार्ड रोक दिया जाएगा। इसके विरोध में आज सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने पथ अवरोध किया और कहा कि जब राज्य सरकार की ओर से यह नियम बनाया गया है कि सेंटाप परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है, तो उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है।
हालांकि, इस मामले में जब हमने स्कूल के कॉमर्स के शिक्षक से बात की, तो उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को मजबूर नहीं किया जा रहा है और एडमिट कार्ड रोकने की धमकी भी नहीं दी गई है। लेकिन जब हमने स्कूल के हेडमास्टर से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।














