पथश्री परियोजना के तहत मंत्री मलय घटक ने कई कार्यों का किया उद्घाटन
1 min read
:आसासोल के गोपालपुर इलाके में आज मंत्री और आसासोल उत्तर के विधायक मलय घटक के नेतृत्व में “आमार पाड़ा आमार समाधान” योजना के तहत कई सड़कों का उद्घाटन किया गया। यहां मंत्री के अलावा पश्चिम बर्धमान के जिलाशासक एस पोन्नवलम, आसासोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वासिमुल हक, एमआईसी गुरदास चटर्जी और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई “पथश्री” परियोजना के तहत पश्चिम बंगाल के गांवों और शहरों में सड़कें बनाई जा रही हैं या मरम्मत की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां से 151 कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये है। इसके अलावा, “पथश्री अर्बन” योजना के तहत 9 और सड़कों का उद्घाटन किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
मलय घटक ने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगभग 100 जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे लोग घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आमार पाड़ा आमार समाधान” एक ऐसी योजना है जहां लोग तय करते हैं कि उनके मोहल्ले में किस तरह के विकास कार्य की आवश्यकता है। पूरे देश में केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस योजना की शुरुआत की है।














